प्यार में धोखा खाकर फिर एक युवती ने की आत्महत्या।देहरादून में एक नाबालिग हिंदू लड़की की आत्महत्या जैसा भयावह कदम उठाया । जानकारी के अनुसार लड़की को एक मुस्लिम युवक ने प्यार में धोखा दिया था। इसी से नाराज होकर लड़की ने आत्महत्या कर ली।
देहरादून के लक्ष्मण चौक इलाके में 17 वर्षीय एक लड़की की आत्महत्या की खबर आई है। बताया जा रहा है कि लड़की ने सुसाइड से पहले अपने कमरे की दीवार पर खून से लिखा कि, मैं जा रही हूं, तुम दोनों खुश रहना।
बताया ये भी जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने इस बारे में शुरुआत में पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं दी। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि लड़की किसी मुस्लिम युवक से प्रेम करती थी और उस लड़के ने धोखा दे दिया। इसके बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।
