• Sun. Mar 29th, 2026

    हादसा! दीवार गिरने से छह लोगों की मौत, दस घायल

    उत्तराखंड के रुड़की से दुःखद ख़बर सामने आ रही है। यहां ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सुबह के समय ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए उनकी दीवार बना रहे छह श्रमिकों की दीवार के गिरने से मौत हो गई, जबकि 10 श्रमिक घायल हो गए।

    एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल का कहना है, ”लाहबोली गांव में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य घायल हो गए हैं…सख्त कार्रवाई की जाएगी”

    जानकारी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड है। यहां पर करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। इस समय भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे। इसी बीच कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक ईटों के नीचे दब गए। पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में अन्य श्रमिक मौके की ओर दौड़ पड़े। जेसीबी एवं हाथों से ईंटों को हटाकर निकालने की कोशिश की गई।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *