रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी मेले का शुभारंभ —
गढ़वाल के वीर सपूत वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारंभ आज 4 जनवरी को मलेथा में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमान विनोद कंडारी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ से पहले छेनाधार में पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम स्थल तक मार्च पास्ट के साथ किया गया जिसमें रेनबो पब्लिक स्कूल, यूथ फाउंडेशन के ट्रेनिंग अभ्यार्थियों, राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा के एनसीसी क्रेडिटो , एंजेल हेवन स्कूल खंदुखाल, होली एंजेल स्कूल कीर्तिनगर, आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि श्रीमान विनोद कंडारी,विशिष्ट अतिथि श्री राकेश मोहन मैठाणी अध्यक्ष नगर पंचायत कीर्ति नगर और श्रीमती अंचला खंडेलवाल प्रमुख विकासखंड कीर्ति नगर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा कि छात्राओं द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय इंटर कॉलेज मलेथा राजकीय इंटर कॉलेज कीर्ति नगर छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में पंचतत्व ग्रुप द्वारा शानदार गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रधान ग्राम सभा मलेथा श्रीमती रश्मि रावत, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा से श्री वीरेंद्र बिष्ट, अनिल लिंगवाल, नीरज कुमार प्रेमी, श्री गणेश भट्ट और श्रीमती दीप्ति आर्य जी मौजूद रही

