• Tue. Mar 31st, 2026

    शादी से लौट रही बारात वाहन गिरा खाई में, 12 घायल, 2 की मौत

    Byswati tewari

    Mar 1, 2023 #Accident, #Max

    जोशीमठ के पास मारवाड़ी- थेंग मोटर मार्ग में मंगलवार को रात  साढ़े आठ बजे एक बरात का वाहन गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 12 बाराती घायल हो गए।

    बारात मंगलवार सुबह उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई

    बताया गया है कि थैंग गांव के कांडाखोला तोक में आनंद सिंह के बेटे प्रवेश की शादी थी। मंगलवार सुबह उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। शाम का बराती मैक्स से लौट रहे थे कि गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले मैक्स अनियंत्रित होकर थौली गढेरे के समीप करीब 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पर जोशीमठ थाना प्रभारी केसी भट्ट पुलिस टीम व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

    वाहन में 12 लोग सवार थे
    जोशीमठ थाना प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत, बचाव कार्य शुरु किया गया। वाहन में 12 लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 वाहन के साथ ही पुलिस व एसडीआरएफ के वाहनों से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया गया है। 
    वाहन में भरत सिंह पुत्र स्व. फते सिंह, पुष्पा देवी पत्नी कमल भट्ट और रजनी देवी पत्नी दिनेश रमा देवी पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह के अलावा रवड़ी देवी पत्नी गौर सिंह, करछी गांव,संगीता देवी पत्नी कुंवर सिंह ग्राम भलागांव, प्रकाश पुत्र जवहार सिंह, कमली देवी पत्नी मुकेश सिंह और भलगांव निवासी सुमित्रा देवी पत्नी पूरण सिंह, थैंग गांव निवासी कमल सिंह नेगी पुत्र राम सिंह, मोनिका देवी पत्नी विकेश नेगी,  जितेंद्र राणा पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी चांई गांव सवार थे। जिसमें से अस्पताल ले जाने के दौरान संगीता और कमल सिंह ने दम तोड़ दिया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *