जोशीमठ के पास मारवाड़ी- थेंग मोटर मार्ग में मंगलवार को रात साढ़े आठ बजे एक बरात का वाहन गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 12 बाराती घायल हो गए।
बारात मंगलवार सुबह उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई
बताया गया है कि थैंग गांव के कांडाखोला तोक में आनंद सिंह के बेटे प्रवेश की शादी थी। मंगलवार सुबह उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। शाम का बराती मैक्स से लौट रहे थे कि गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले मैक्स अनियंत्रित होकर थौली गढेरे के समीप करीब 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पर जोशीमठ थाना प्रभारी केसी भट्ट पुलिस टीम व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
वाहन में 12 लोग सवार थे
जोशीमठ थाना प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत, बचाव कार्य शुरु किया गया। वाहन में 12 लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 वाहन के साथ ही पुलिस व एसडीआरएफ के वाहनों से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया गया है।
वाहन में भरत सिंह पुत्र स्व. फते सिंह, पुष्पा देवी पत्नी कमल भट्ट और रजनी देवी पत्नी दिनेश रमा देवी पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह के अलावा रवड़ी देवी पत्नी गौर सिंह, करछी गांव,संगीता देवी पत्नी कुंवर सिंह ग्राम भलागांव, प्रकाश पुत्र जवहार सिंह, कमली देवी पत्नी मुकेश सिंह और भलगांव निवासी सुमित्रा देवी पत्नी पूरण सिंह, थैंग गांव निवासी कमल सिंह नेगी पुत्र राम सिंह, मोनिका देवी पत्नी विकेश नेगी, जितेंद्र राणा पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी चांई गांव सवार थे। जिसमें से अस्पताल ले जाने के दौरान संगीता और कमल सिंह ने दम तोड़ दिया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....