अल्मोडा – बंदर संवेदनशीलता के मामले में मनुष्यों से कम नहीं हैं। इसे साबित किया गुरुवार को कर्णप्रयाग के सिमली बाजार में बंदरों के झुंड ने, एक बंदर को वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गया तो करीब 50 बंदरों के झुंड ने हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ करीब 150 से अधिक वाहन फंस गए। पहले लोगों ने जाम खुलने का इंतजार किया लेकिन बंदर नहीं हटे तो उन्हें जबरन हटाया गया तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
एकत्र हुआ झुंड घायल बंद की चीख सुनकर
सिमली के एक व्यापारी के अनुसार कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर सिमली बाजार में सुबह करीब आठ बजे सड़क पार करते हुए पहाड़ी की तरफ बंदरों का झुंड गुजर रहा था। तभी एक वाहन की टक्कर लगने से बंदर घायल हो गया। तभी दर्द से कराह रहे बंदर की आवाज सुनकर आसपास के सभी बंदर सड़क पर इकट्ठा हो गए और वाहनों को नहीं चलने दिया।
30 मिनट तक जाम लगाया
