• Sat. Mar 21st, 2026

    मौसम अपडेट: तेज वर्षा की आशंका, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    उत्तराखंड में 18 जुलाई को अधिकांश जगहों में बारिश होने की संभावना है। इन दिनों कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व बारिश के तीव्र से अति तीव्र होने की संभावना है।

    जबकि, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल, अल्मोड़ा में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। अगले दो दिन प्रदेश में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा का क्रम बना रहने की आशंका है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *