मौसम अपडेट: प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

उत्तराखंड: जलती चुभती गर्मी के बीच कुछ राहत मिलने के संकेत है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जनपदों में झक्कड़, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने, तीव्र बौछार और कहीं कहीं बिजली गिरने की संभावना है।विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार 5 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है इस दौरान सतही हवाएं चल सकती हैं। वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में कहीं कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झक्कड़ चलने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के सभी जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है और मौसम खराब होने के दौरान ऐतिहात बरतने की सलाह दी है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को देहरादून का तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: almora news

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

18 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago