World Breastfeeding Week: आंगनबाड़ी केंद्र डोईवाला में मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस
आज दिनांक 7 /8/2025 को आंगनबाड़ी केंद्र बागी, रखवाला गांव सेक्टर भोगपुर परियोजना.. डोईवाला में आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजकुमारी निधि की अध्यक्षता में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया।

जिसमें आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सलिता अग्रवाल एवं स्वास्थ्य विभाग ए एन एम मधु कंडारी एवं आशा कार्यकत्री ममता रावत द्वारा स्तनपान की विस्तृत जानकारी सभी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी गई। जिसमें गांव से रोशनी , मूर्ति,मीनाक्षी ,अलका एवं शीतल आदि उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं ने जानकारी प्राप्त कर धन्यवाद दिया ।
बता दें कि विश्व स्तनपान सप्ताह,प्रत्येक वर्ष अगस्त माह के पहले सप्ताह प्रताप 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता है इसका उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान एवं कार्य को दृढ़तापूर्वक एकसाथ करने का समर्थन देता है साथ ही इसका यह उद्देश्य है कि कामकाजी महिलाओं को उनके स्तनपान संबंधी अधिकार के प्रति जागरूकता प्रदान करना साथ ही कार्यालयों में भी इस प्रकार का माहौल बनाना की स्तनपान कराने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधाएं ना हो।
