X

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की आशंका

टपकेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से काफी नुकसान

उत्तराखंड | देहरादून समेत प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश की आशंका। मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट।

मौसम विभाग ने देहरादून,टिहरी,पौड़ी,नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश की संभावना है।

वहीं देहरादून में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने काफी नुकसान पहुंचाया है। किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

माता वैष्णो देवी गुफा, टपकेश्वर महादेव मंदिर, देहरादून के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि जैसे ही तमसा नदी ने विकराल रूप लेना शुरू किया, मंदिर परिसर पूरी तरह से खाली हो गया… सभी पुजारी और सेवादार तुरंत परिसर से हटा दिया गया

This post was published on 08/08/2023 6:06 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post