• Sun. Mar 29th, 2026

    ढाई लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

    नशे‌ पर अल्मोड़ा पुलिस का वार, ढाई लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं ANTF/SOG टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।           

    08.75 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद

    दिनांक 08.07.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा की सयुंक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत हीराडुंगरी चौराहे के पास एक युवक अक्षय सिंह के कब्जे से 08.75 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 63/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। 

    अभियुक्त का नाम व पता-

    अक्षय सिंह उम्र- 32 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा। 

    बरामदगी-08.75 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन)

    कीमत- 2,62,500/-  रुपये 

    पुलिस टीम

    1. उ0नि0 कृष्ण कुमार, कोतवाली अल्मोड़ा

    2.  कानि0 विमल टम्टा, कोतवाली अल्मोड़ा

    3. कानि0 राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा 

    4. कानि0 राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा 

    5. कानि0 इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *