• Mon. May 25th, 2026

अवैध पाए जाने पर निर्माणकर्ता को 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी I

ALMORA

उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास अवैध निर्माण की सूचना प्रशासन को प्राप्त हुई थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में संबंधित निर्माण अवैध पाए जाने पर निर्माणकर्ता को 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के पश्चात निर्माणकर्ता ने स्वयं ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विधि-विरुद्ध स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन अवैध निर्माणों को लेकर पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *