ऋषिकेश -यहां आज तड़के गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर के पास अमसेरा में एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई ,दोनों एक स्कूटी पर सवार थे अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना आज तड़के हुई जब स्कूटी संख्या UK 17 H 5663 चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही थी , तभी अमशेरा के पास संतुलन बिगड़ने से स्कूटी पलट गई जिसमें पिता रमेश दत्त कोठारी 55 और उनके पुत्र विकास कोठारी ग्राम हरम थाना चंबा की मौके पर ही मौत हो गई । पिता पुत्र की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
गहरी खाई में गिरने से पिता पुत्र की मौत चमोली। नंदानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। एक घायल को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा है। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। सुबह करीब 11 बजे नंदानगर…
सड़क हादसे में गुलदार की मौत नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर एक दुखद घटना में एक लैपर्ड कैट (गुलदार) की मौत हो गई। शुक्रवार शाम को ज्योलीकोट एक नंबर मोड़ के पास राहगीरों ने एक लैपर्ड कैट को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा।जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची…
हल्द्वानी - जिम से स्कूटी पर घर लौट रहे मूल रूप से जिला बागेश्वर निवासी युवक की स्कूटी छड़ायल के पास अचानक फिसलकर एक पिकअप से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जिला बागेश्वर की कपकोट तहसील क्षेत्र के पोथिंग का निवासी योगेश गड़िया…