हल्द्वानी – जिम से स्कूटी पर घर लौट रहे मूल रूप से जिला बागेश्वर निवासी युवक की स्कूटी छड़ायल के पास अचानक फिसलकर एक पिकअप से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जिला बागेश्वर की कपकोट तहसील क्षेत्र के पोथिंग का निवासी योगेश गड़िया (20) पुत्र नंदन सिंह गड़िया यहां आरटीओ रोड स्थित गोविंद सिंह गरवाल कॉलोनी में अपनी बहन के साथ रहता था। योगेश के चाचा चंदन सिंह ने बताया कि वह एमबी पीजी कॉलेज में बीए का स्टूडेंट था। बुधवार सुबह 8 बजे वह गैस गोदाम रोड स्थित जिम से घर लौट रहा था। इस बीच छड़ायल चौराहे के पास उसकी स्कूटी अचानक फिसलकर एक पिकअप से टकरा गई। हादसे में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सा हादसे में घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एसटीएच पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत दी घोषित कर दिया।
This post was published on 26/01/2023 5:00 AM