• Wed. May 13th, 2026

    नोएडा में हुआ बड़ा हादसा नाले से सटी चारदीवारी गिरने से 4 लोगों की मौत, 9 लोगों को बचाया और कई लोग अब भी दबे होने की आशंका है।

    web fast news logo

    Noida – नोएडा के सेक्टर-21 में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नाले से सटी एक चहारदीवारी गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  नोएडा के सेक्टर-21 स्थित जल वायु विहार में नाले से सटी बाउंड्री वॉल गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक 9 लोगों को बचाया गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बाउंड्री वॉल ढहने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाउंड्री वॉल की रिपेरिंग का काम चल रहा था। दो लोगों की मौत कैलाश हॉस्पिटल में और दो अन्य की जिला अस्पताल में हुई है।

    मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी हादसे की जानकारी मिलने पर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार और डीसीपी हरीश चंदर सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मलबा हटाने के लिए लगाय गय चार जेसीबी घटना मंगलवार सुबह दस बजे करीब हुई है। मलबा हटाने के लिए चार जेसीबी मशीन लगाय गय हैं। 

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed