अल्मोड़ा: शैल बैंड कसार देवी जंगल से आबादी की ओर बढ रही थी आग, कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने बुझाई
फायर स्टेशन अल्मोड़ा के जवानों ने शैल बैंड कसार देवी जंगल से आबादी की ओर बढ रही आग को त्वरित कार्यवाही कर बुझाया । कल रविवार को समय दिन में 3:35 में फायर स्टेशन अल्मोडा को टेलीफोन व एमडीटी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शैल बैंड व कसार देवी के पास जंगल में आग लगी है, जो आबादी इलाकों की तरफ बढ़ रही है।
सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन अल्मोड़ा से तत्काल 02 फायर टेंडर व फायर यूनिट के जवान घटनास्थल को रवाना किए गये व आग को ज्यादा बढ़ता हुआ देखकर मिनी हाई प्रेशर को भी शीघ्र मौके पर भेजा गया। फायर जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर आबादी इलाको की ओर बढ़ रही आग को बुझाया गया।
अल्मोड़ा धार की तूनी में आबादी क्षेत्र के पास जंगल में आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट अल्मोड़ा द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आग को बुझाया आज सोमवार को फायर स्टेशन अल्मोड़ा में सूचना प्राप्त हुई कि अल्मोड़ा धार की तूनी के पास जंगल में आग लगी है, जो आबादी…
फायर स्टेशन अल्मोड़ा की त्वरित कार्यवाही, शैल अल्मोड़ा के जंगल में लगी आग को बुझाया बुधवार 27 दिसंबर को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि शैल, अल्मोड़ा के जंगल में आग लगी है, जो कि आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ रही है। सूचना पर फायर यूनिट अल्मोड़ा द्वारा…
स्कूल के प्रधानाचार्य ने की अल्मोड़ा फायर जवानों की प्रशंसा आज 15 फरवरी, 2023 को समय- 13:35 पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा में एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अल्मोड़ा बख के पास जंगल में आग लगी है, जो पास में स्थित स्कूल व गांव की तरफ तेजी से…