उत्तराखंड: सेना दिवस के अवसर पर शहीद हवलदार राजपाल नेगी की बेटी प्रीति नेगी को किया सम्मानित
सेंट्रल कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने देहरादून में सेना दिवस के अवसर पर शहीद हवलदार राजपाल नेगी की बेटी प्रीति नेगी को सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने प्रीति नेगी को सभी लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल होने के लिए उनकी सराहना की। सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फतेह की थी गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग की बेटी प्रीति नेगी ने 18 दिसंबर 2022 को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर केवल तीन दिनों में साइकिल से फतह करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। प्रीति से पहले पाकिस्तान की समर खान ने 4 दिन में किलिमंजारो की चोटी को फतह किया था।
कामीरिता शेरपा ने 31वीं बार फतह किया माउंट एवरेस्ट, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड काठमांडो। नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही कामीरिता शेरेपा (55) ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए मंगलवार सुबह 31वीं बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की। वे दुनिया के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने सबसे अधिक बार एवरेस्ट…
अल्मोडा - सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग में डॉ.ममता पंत की पुस्तक तिमूर (कहानी संग्रह), डॉ. माया गोला की पुस्तक 'हिंदी भाषा एक अध्ययन' का विमोचन विभागाध्यक्ष प्रो.जगत सिंह बिष्ट,डॉ प्रीति आर्या, डॉ.तेजपाल सिंह, प्रो अरविंद सिंह अधिकारी (अंग्रेजी), प्रो विद्याधर…