परिवहन विभाग अल्मोड़ा ने टैक्सी स्टैंड अल्मोड़ा में कार्यशाला का किया आयोजन
आज परिवहन विभाग अल्मोड़ा के द्वारा टैक्सी स्टैंड अल्मोड़ा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी गुरदेव सिंह के द्वारा चालकों को समय-समय पर अपने वाहन का यांत्रिक परीक्षण कराने के साथ-साथ स्वयं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने , नींद और अस्वस्थता की स्थिति में वाहन संचालित ना करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावितों की सहायता करने का भी आहवान किया गया।
वाहन चालको को डस्टबैग भी वितरित किए
इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक विमल प्रसाद के द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा व क्षमता में वाहन संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यून किया जा सके । परिवहन विभाग के द्वारा स्वच्छता के दृष्टिगत अल्मोड़ा एवं रानीखेत में वाहन चालको को डस्टबैग भी वितरित किए ।
उपस्थित रहे इस अवसर पर ट्रेफिक इंस्पेक्टर गणेश हरड़िया, परिवहन कर अधिकारी अखिलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
मार्ग दुर्घटनाओं के प्रभावितों की सहायता करें : आरटीओ आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ गुरदेव सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों और मार्ग संकेतको के संबंध…
सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार अल्मोङा में सड़क सुरक्षा विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा विषयक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सङक सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई और इससे संबंधित पंफ्लेट भी वितरित…
◆ट्रक/बस/टैक्सी चालकों का स्वास्थय विभाग के माध्यम से कराया स्वास्थय एवं नेत्र परीक्षण ◆स्कूली बच्चों में सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों की जागरुकता हेतु आयोजित कराई पेंटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिता प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा 33 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह (स्वच्छता पखवाड़ा) के तहत दिनांक-…