X

उत्तराखंड: किसानों को शीतकालीन फल पौधे निःशुल्क वितरित किये जाएंगे- कृषि मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश में किसानों को शीतकालीन फल पौधे निःशुल्क वितरित किये जाएंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी।
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार के विजन-2025 के अन्तर्गत बागवानी फसलों का उत्पादन दोगुना किये जाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक फलदार पौधों का वितरण कर लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।प्रदेश में पहली बार शीतकालीन पौधों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में शासनादेश जारी किया जा चुका है। राज्य के समस्त कृषक या बागवान के साथ इच्छुक व्यक्ति अपने प्रक्षेत्र पर फलदार पौधों के रोपण के लिए अपने जनपद में स्थापित उद्यान सचल दल केन्द्र / मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर निःशुल्क फल पौध प्राप्त कर रोपण कर सकते हैं।
2.60 लाख फल पौधे राजकीय उद्यानों में उपलब्ध
राजकीय उद्यानों में शीतकाल में मुख्य रूप से सेब, खुमानी, आडू, प्लम, नाशपाती, अखरोट, कीवी आदि प्रजातियों के पौधे तैयार किये जाते हैं। इस वर्ष शीतकालीन में लगभग 2.60 लाख फल पौधे राजकीय उद्यानों में उपलब्ध हैं, जिनका वितरण प्रदेश भर में निशुल्क किया जाऐगा।

This post was published on 18/01/2023 2:42 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year