उत्तराखंड: 18-19 जनवरी को मौसम लेगा करवट, किसानों और पर्यटकों को होगा लाभ
उत्तराखंड में 18-19 जनवरी को मौसम लेगा करवट, बारिश और बर्फबारी की संभावनाः मौसम विभाग प्रदेश में 18-19 जनवरी को फिर मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा। ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। आज यह जानकारी मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने दी है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसका लाभ किसानों और पर्यटकों को होगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से प्रदेश में मौसम तो साफ है लेकिन कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है।
वहीं मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल कोहरे से कोई राहत तो नही है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही सूखी ठंड से आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
Uttarakhand: सूखी सर्दी के बाद मौसम लेगा करवट, आने वाले दिनों में बारिश बर्फबारी की संभावना पूरा जनवरी महा बीतने को है मगर प्रदेश में बारिश का आगमन नहीं हुआ। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय…
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने के चलते मौसम ने करवट ली। आने वाले दिनों में प्रदेश में और कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 24 से 27 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में जोरदार…
उत्तराखंड में खिलखिलाती धूप के बाद मौसम फिर करवट लेने वाला है। विभाग के अनुसार 15,16 और 17 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। इन तीन दिनों में मैदानी जिलों में हल्की बारिश तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग…