X

अल्मोड़ा: थाना ग्रेड शिक्षक ने छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध के प्रति सचेत किया

उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति आदि की भी दी जानकारी

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थाना प्रभारियो को स्कूल/कॉलेजों में छात्र – छात्राओं को जागरूक करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज 21 जनवरी को थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज गैरखेत चौखुटिया में आयोजित कैरियर एण्ड गाइडेन्स कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों व  सड़क सुरक्षा सत्याग्रह के बारे में जानकारी देकर पालन हेतु प्रेरित किया गया, बच्चों को बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने की उचित हिदायत दी गई और हमेशा अपने माता- पिता व गुरुजनों का सम्मान करने की सलाह दी गयी।
नशे से दूर रहने हेतु कहा गया
   नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी देकर जीवन में नशे से दूर रहने हेतु कहा गया  तथा यह भी बताया गया कि आपके गाँव या आसपास कोई व्यक्ति नशे से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।

         छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून, साइबर व बाल अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, ट्रैफिक आई व उत्तराखंड पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की  जानकारी देकर जागरूक किया गया।

This post was published on 21/01/2023 11:56 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post