X

अल्मोड़ा सहित अन्य शहरों में महसूस हुए भूकम्प के झटके, केंद्र नेपाल

अल्मोड़ा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.4 आंकी जा रही है। भूकंप का केंद्र कालिका, नेपाल से 12 कि.मी. दूर बताया जा रहा है। झटके आज दोपहर लगभग 2:28pm में महसूस हुए।

भूकम्प के झटके भारत, नेपाल सहित चीन में भी महसूस किए गए। भारत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि घरों-दफ्तरों में लोगों ने इन्हें महसूस किया।

This post was published on 24/01/2023 9:19 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year