X

फिर डोली धरती! पिथौरागढ़ से लेकर हल्द्वानी तक महसूस हुए भूकंप के झटके

प्रदेश में आज फिर कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आज सुबह 11:32 बजे राज्य के पिथौरागढ़, हल्द्वानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।


भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है विक्टर पैमाने पर भूकंप की क्षमता 5.0दर्ज की गई है।
वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. आरजे पेरुमल ने कहा नेपाल में विगत मंगलवार को आए भूकंप के झटके कांगड़ा (हिमाचल) और बिहार-नेपाल के सिस्मिक गैप में आए हैं।
इस संपूर्ण क्षेत्र में भूगर्भ में तनाव की स्थिति निरंतर बनी हुई है। ऐसे में इस सिस्मिक गैप में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है।

अभी बीते मंगलवार को अल्मोड़ा सहित संपूर्ण उत्तर भारत व चीन और नेपाल में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे। https://webfastnews.com/breaking-earthquake-in-almora/

This post was published on 07/10/2023 9:01 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year