X

अल्मोड़ा: नगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में किया भव्य स्वागत

आज नगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर मैं कहा की तारा चंद्र जोशी के  नगरअध्यक्ष बनने कांग्रेस को अल्मोड़ा शहर में मजबूती मिलेगी तारा चंद्र जोशी को नगर अध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू ने आशा जताई कि तारा चंद्र जोशी के अनुभवों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है जिसका लाभ निश्चित रूप से कांग्रेस को मिलेगा और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने मैं  जोशी जी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगें और उनके अनुभवों का लाभ कांग्रेस को मिलेगा।
इन लोगों की उपस्थिति रही
स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, निवर्तमान अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,  प्रदेश सचिव परितोष जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, दीप सिंह डांगी,गोपाल सिंह चौहान,विपुल कार्की ,पवन मेहरा परितोष जोशी,नारायण दत्त पांडे, अंबी राम, त्रिलोचन जोशी,पंकज वर्मा प्रीति बिष्ट,राधा बिष्ट,जया जोशी,रजनी टम्टा,अमन अंसारी ,निजाम कुरेशी,निर्मला कांडपाल,नवाज खान, पुनम आर्या महेश आर्या,रमेश नेगी,लीला जोशी,गीता मेहरा,अरविंद रौतेला,सूरज वाणी, हर्ष कनवाल,दिनेश रावत,रमेश आर्या,शरद शाह, भीमा पवार,प्रताप सत्याल, हेम चन्द्र जोशी, संदीप तरागी,लोकेश तिवारी, कुलदीप मेर, सचिन आर्या,कार्तिक शाह, मनोज बिष्ट, मोहन देवली, रोहित रौतेला, पंकज कार्की, हरेंद्र प्रसाद सुनील कर्नाटक, नामित जोशी, रोहन आर्या विनोद वैष्णव,प्रदीप बिष्ट, सहबुदीन आदि उपस्थित रहे।

जिलाद्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू ने जारी बयान मैं कहा अल्मोड़ा विधानसभा के अंदर जिला प्रशासन द्वारा प्रभारी मंत्री  की उपस्थिति में लगाई गई चोपाल में अल्मोड़ा विधायक को न बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण बताया ,कहा की बिना विधायक की उपस्तिथि मैं लगाई गई चोपाल राजनीति से प्रेरित है जिसकी जिला कांग्रेस कमेटी कड़े शब्दों में  निंदा करती हैं।

This post was published on 25/01/2023 8:30 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post