X

अल्मोड़ा: एसएसपी अल्मोड़ा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ

पुलिस लाईन व जनपद के समस्त थाना/चौकी एवं फायर स्टेशनों मे भी दिलायी गई मतदाता दिवस की शपथ

आज  25 जनवरी, 2023 को  प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने व स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी।

       इस अवसर पर  विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा व जनपद के समस्त थाना/चौकी एवं फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने अधीनस्थ अधिकारी / कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गयी।

This post was published on 25/01/2023 9:03 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post