X

उत्तराखंड: राज्यपाल ने सैन्य/अर्द्धसैन्य बलों के जवानों एवं अधिकारियों को प्रदान किए ‘‘राज्यपाल प्रशंसा पत्र-2023’’

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल राजभवन ऑडिटोरियम में उत्तराखण्ड में तैनात सैन्य व अर्द्ध सैन्य बलों के जवानों और अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए ‘‘राज्यपाल प्रशंसा पत्र-2023’’ प्रदान किये।
‘‘राज्यपाल प्रशंसा पत्र-2023’’ से सम्मानित होने वाले जवानों एवं अधिकारियों में एनएचओ (नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस, देहरादून) के कमांडर के. विक्टर पॉल, प्रधान सिविल जल सर्वेक्षक अधिकारी आर जे कुशवाहा और नाविक अधिकारी संजीत कुमार शामिल हैं। आईटीबीपी सीमाद्वार, देहरादून से 8वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट डॉ.विशाल चौधरी, इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह और कांस्टेबल कृष्णा नेगी को प्रशंसा पत्र दिए गए। बीआरओ से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, मेजर संगीता और पानियर दीपा पाठक को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस, देहरादून को ‘‘राज्यपाल प्रशस्ति पत्र-2023’’ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बीआरओ की जांबाज नारी शक्तियां भारत के संविधान में स्त्री-पुरुष को दिए गए समानता का अधिकार की उत्कृष्ट उदाहरण है। वे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी कर रही हैं।

This post was published on 26/01/2023 2:57 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post