X

अल्मोड़ा कांग्रेस नेत्रिया: राधा बिष्ट बनी जिलाध्यक्ष तो लता तिवारी व रजनी टम्टा बनी प्रदेश

राधा बिष्ट बनी महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष एंव निर्वतमान जिलाध्यक्ष लता तिवारी एंव रजनी टम्टा बनी प्रदेश सचिव- काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

अल्मोड़ा। प्रदेश महिला काँग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने काँग्रेस की सक्रिय महिला नेत्री एंव वर्तमान में महिला जिला महामंत्री, तिलकपुर लिंक रोड निवासी राधा बिष्ट को महिला काँग्रेस का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया तो वहीं वर्तमान जिलाध्यक्ष लता तिवारी एंव पूर्व पालिका सभासद रजनी टम्टा को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया।

तीनों महिला नेत्रियों के मनोनयन पर काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल, जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, युकां जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, प्रदेश महामंत्री एड. केवल सती, वरिष्ठ काँग्रेसी मनोज सनवाल पूर्व महिला जिलाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपा त्रिपाठी, व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष अनीता रावत, पूर्व प्रदेश महिला महामंत्री पुष्पा सती, महिला आयोग की पूर्व सदस्य डा. आशा मेहता, पूर्व सदस्य उपभोक्ता फोरम लीला जोशी, स्मिता जोशी, पूनम आर्या, तारा तिवारी, धीरा तिवारी, अनीता कन्नॊजिया, हेमा तिवारी, किरन साह, भगवती आर्या, कल्पना नेगी, गीता महरा, गीता पाण्डेय, किरन साह, गोपा नयाल आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी दिनों में महिला काँग्रेस जनपद में ओर मजबूती से कार्य करेगी।

This post was published on 02/04/2023 8:45 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post