X

देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, रोडवेज बस गिरी खाई में

देहरादून मसूरी मार्ग पर आज दोपहर हुआ बड़ा हादसा। यहाँ मसूरी से लगभग 5 किलोमीटर पहले शेरगड़ी के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।


इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग घायलों को खाई से बाहर निकालने में जुटे हैं। घायलों को मसूरी के अस्पताल भेजा जा रहा है। 
हादसे के वक्त यह बस मसूरी से देहरादून को लौट रही थी और बस में लगभग 30 सवारियां यात्रा कर रही थी।बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुछ घायलों को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी जानकारी की प्रतीक्षा हैं।

अपडेट:आईटीबीपी ने बताया कि मसूरी-देहरादून रूट पर एक रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर 150 फीट नीचे खाई में गिरने के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों द्वारा 26 लोगों को बचाया गया है। सभी घायलों को अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।

This post was published on 02/04/2023 9:18 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post