X

नैनीझील में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी

नैनीताल के नैनीझील में मिला अज्ञात शव। जिससे आसपास के इलाकों और पर्यटकों के बीच सनसनी फैल गई।
रविवार को थाना मल्लीताल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि नैनी झील में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट नैनीताल से SI मनोज रावत के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त शव को निकालकर किनारे लाया गया व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा उक्त शव की शिनाख्त हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

SDRF टीम में SI मनोज रावत, HC सुरेश बहुगुणा,CT कृष्ण सिंह, CT अमन कुमार, FM नितेश खेतवाल,का0 चालक भूपेन्द्र सिंह शामिल रहें

This post was published on 02/04/2023 12:18 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post