• Fri. May 1st, 2026

    चमोली:बाजार में लगी भीषण आग, लाखों की संम्पति जलकर राख

    web fast news logo

    उत्तराखंड के चमोली जिले के एक बाजार में गुरुवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    उत्तराखंड के चमोली नंदप्रयाग घाट सड़क मार्ग पर स्थित दूकान में लगी आग लग गई है। दुकान के अन्दर रखा लाखो का सामान जलकर हुवा राख हो गया है। घटना से आस-पास की दुकानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू किया गाया।

    सुबह 4 बजे सबसे पहले वहां से गुजर रही 108 के वाहन चालक की आग से लिपटी दुकानों पर नजर पड़ी। चालक ने इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी। पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी द्वारा पुलिस टीम और अग्नि शामक दल को सूचित किया गया।  

    अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले कि आग और नुकसान पहुंचाती आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को भेजा गया। अधिकारियों ने कहा, “आज सुबह करीब चार बजे उत्तराखंड के नंदप्रयाग में नंदनगर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों में आग लग गई।”

    उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। हालांकि दुकानों में रखे रसोई गैस सिलिंडर से आग भड़कने का अनुमान लगाया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि खबर फैलने के बाद पुलिस और मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *