• Thu. Apr 30th, 2026

    आख़िरकार RTI का हुआ असर आम जनता की सुविधा के लिए जिला चिकित्सालय में लगा नया सूचना पट l

    अल्मोड़ा

    पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय में मॉल रोड स्थित मुख्य द्वार पर, लिफ्ट के पास अब आम जनता की सुविधा के लिए नया सूचना पट (Citizen Charter) स्थापित कर दिया गया है।

     गौरतलब है कि यह सूचना पट कई वर्षों से अपडेट नहीं किया गया था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सही जानकारी प्राप्त करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था।

     अब इस नए सूचना पट के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को विभिन्न विभागों, कक्ष संख्या और उपलब्ध सेवाओं की अद्यतन जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेगी।

     यह भले ही एक छोटा कदम हो, लेकिन आम जन के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। सामाजिक कार्यकर्त्ता  संजय पांडे के प्रयासों से ये हो पाया lकई वर्षों से लगातार उठाई जा रही मांग अब जाकर पूरी हुई है। 

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *