• Thu. Apr 30th, 2026

    अल्मोड़ा: वन आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल अलर्ट मोड पर, परीक्षार्थियों की जा रही सघन चेकिंग

    web fast news logo

    भ्रामक/झूठी खबर/अफवाह फैलानों वालो पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

    रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 09.04.2023 को वन आरक्षी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
    परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

    SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

    1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

    2- सभी CO व SHO/so लगातार भ्रमणशील रहकर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को गाइड कर रहे हैं।

    3- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

    4- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।

    5- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

    6- सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

    1. क्यूआरटी टीम लगातार गश्त पर है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *