• Fri. May 1st, 2026

    अल्मोड़ा: उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की हुई बैठक इन मुद्दों और हुई चर्चा

    web fast news logo

    शिक्षकों कार्मिकों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाय।

    उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा की आम बैठक दिनांक 9अप्रैल को समय 3 बजे अपराह्न रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में आहूत की गई।
    बैठक में निम्न बिन्दुओं में चर्चा हुई ।

    1-पूर्व कार्यवाई की पुष्टि

    2-शिथिलीकरण।
    3-पुरानी पेंशन बहाली कार्यक्रम में प्रतिभाग करने।
    4-अशासकीय विद्यालयों में वेतन में विलंब।
    5-गोल्डन कार्ड विसंगति ।
    6- कार्यालयों में निश्चित समयावधि में प्रकरणों का निस्तारण।
    7- चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति हेतु शब्द सीमा 4000 के स्थान पर 2000 का शासनादेश जारी करने हेतु
    8-सांगठनिक कोष
    9- आर टी ई के तहत प्राइवेट विद्यालयों में प्रवेश के स्थान पर शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में संसाधनों का विकास किया जाय।
    10 सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक के पदों को पदोन्नति से भरा जाय ताकि वरिष्ठता के साथ शिक्षकों व कार्मिकों की पदोन्नति हो सके।
    11 एल टी से प्रवक्ता पदो पर भी पदोन्नति की जाय।


    वक्ताओं द्वारा शिथिलीकरण का शासनादेश जारी करने की मांग की एकस्वर से मांग की गई पदोन्नति के सभी पदों प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक प्रवक्ता व मिनिस्टीरियल कैडर के सभी पदों पर शिथिलीकरण का लाभ दिया जाय। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति के लिए टंकण की शब्द सीमा 4000 के स्थान पर 2000 की जाय । बैठक में यह तय किया गया कि बैठक एजेंडे के सभी मामलों में कार्रवाई हेतु प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह पंवार जी व महासचिव श्री पंचम सिंह बिष्ट जी को पत्र भेजा जाएगा ताकि शासन स्तर से कार्यवाही हो सकें। सभी पदाधिकारियों द्वारा सदस्यों से दिनांक 16 अप्रैल की पुरानी पेंशन बहाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

    रविवार को हुई बैठक में युगल मठपाल जिला मंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, संजय बिष्ट जिला अध्यक्ष जू हाई शिक्षक संघ गणेश सिंह भंडारी अध्यक्ष एन एम ओ पी एस , विवेकानन्द दुर्गापाल महिला पालिटेक्निक, कृपाल सिंह डसीला डा ललित चन्द्र पाठक हरीश चंद्र उप्रेती बसन्त पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय सी एस नैनवाल कुलदीप कुमार जोशी, हरी सिंह बिष्ट, शंकर सिंह भैसोड़ा, सुशील मेहता तारा सिंह बिष्ट ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा उपस्थित रहे। उत्तरांचल फैडरेशन के अध्यक्ष श्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने सभी मांगों के निस्तारण की मांग की तथा सभी शिक्षकों कार्मिकों से पुरानी पेंशन रैली में भी अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।बैठक की अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार जोशी जिला अध्यक्ष व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक जिला मंत्री ने किया। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड अल्मोड़ा के अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा जनपद के सभी विभागों के शिक्षकों व कार्मिकों से पुरानी पेंशन बहाली कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *