X

अल्मोड़ा: पाण्डेखोला में फ़िर गुलदार का आतंक, अज्ञात व्यक्ति को बनाया निवाला

प्रदेश में गुलदार का आतंक थमता नहीं दिख रहा।  इसी बीच आवासीय क्षेत्र पाण्डेखोला के पास एक व्यक्ति को गुलदार ने बनाया अपना भोजन। पांडेखोला क्षेत्र में सीवर लाईन निर्माण में कार्यरत एक व्यक्ति ने बताया कि बीते गुरुवार लोअर माल रोड में डायट के पास उसने गुलदार को एक अज्ञात व्यक्ति को घसीटकर जंगल की ओर ले जाते देखा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम घटनास्थल को रवाना हो गई है।
प्राप्त सूचना के अनुसार सीवर लाइन निर्माण में कार्यरत ट्रैक्टर आपरेटर सतबीर सिंह ने बताया कि बीते 18 मई की सुबह करीब 9 बजे वह ट्रैक्टर से पांडेखोला से खोल्टा बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान उसे एंकात रेस्टारेंट से कुछ आगे गुलदार दिखाई दिया जो सफेद कमीज व नीली पैंट पहने एक व्यक्ति को घसीटकर जंगल की ओर ले गया। बाद में उसने कुछ लोगों को इसकी सूचना दी तो लोगों ने मामले को गंभीरता से न लेकर अफवाह बताया।
जिसके बाद सतबीर सिंह ने स्थानीय निवासी त्रिलोचन जोशी को मामले की जानकारी दी। त्रिलोचन जोशी ने तत्काल इस की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। फिलहाल वन विभाग की टीम  गस्त के लिए तैयार है।


वहीँ पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने साथियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा स्वयं जंगल में उतर कर गुलदार को ढूंढने की कोशिश की। लेकिन अत्यंत झाड़ियां और बारिश का मौसम होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।उन्होंने वन विभाग, एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल रुप में उक्त इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जाए एवं गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए।

This post was published on 20/05/2023 1:40 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year