X

चीड़ के तख्ते व बल्लियों को अवैध तरीके से परिवहन करना पड़ा भारी, दो गिरफ्तार

रानीखेत पुलिस ने पिकप में चीड़ के 34 तख्ते व 15 बल्ली के अवैध परिवहन करने पर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

आज शनिवार को रानीखेत पुलिस द्वारा चौकी मजखाली के सामने तिराहे पर चेकिंग के दौरान (वाहन संख्या- UK 01 CA-1017) महिन्द्रा पिकअप से चीड़ की लकड़ी के 34 तख्ते व 15 बल्ली अवैध बरामद करते हुए वन सम्पदा का अवैध परिवहन करने पर वाहन चालक नारायण सिंह व एक अन्य व्यक्ति प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त व बरामद वन सम्पदा चीड़ की लकड़ी को वाहन पिकप सहित अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु वन अधिनियम के अन्तर्गत वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त नारायण सिंह बोरा, टाना, सोमेश्वर का रहने वाला है और प्रताप सिंह ग्राम बजगल, पो0 बैसखेत, अल्मोड़ा का निवासी हैं।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन सौन, प्रभारी चौकी मजखाली, हे0कानि0 शमीम अहमद ,कानि0 कमल गोस्वामी, होमगार्ड अलीम अहमद, कोतवाली रानीखेत शामिल रहें।

This post was published on 20/05/2023 1:01 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year