X

हल्द्वानी: दो वाहनों में लगी आग, फटा पेट्रोल टैंक, बाल-बाल बचें फायर कर्मी

कल मंगलवार देर रात काठगोदाम क्षेत्र में दो कारों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पुलिस को रात डेढ़ (1:20 am) बजे मिली। सूचना मिली कि काठगोदाम रोड खेड़ा क्षेत्र गौलापार में रोड के पास दो खड़ी कारों मे भीषण आग लगी है।

सूचना मिलते ही एफएसएसओ और एलएफएम प्रकाश चंद्र कांडपाल के नेत्तृव में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया जा रहा है कि दोनों करे सर्विसिंग के लिये आयी थी। इस दौरान अचानक आग लगने से कार का पेट्रोल टैंक भी फट गया। जिसमें फायर कर्मी बाल-बाल बचे। हालांकि कोई जनहानि नही हुई है। वर्कशॉप में काम करने वाले युवक सिकंदर ने आग लगने का कारण आपसी रंजिश या साजिश बताया है।

This post was published on 31/05/2023 2:33 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year