• Thu. Apr 30th, 2026

    एसएसजेयू: 77 यूके वाहिनीं NCC का द रेड हैकल फेस्ट-2023 का आयोजन


    एक अच्छा नेतृत्व सभी चुनौती को आसान बना देता है-मुख्य अतिथि कर्नल अनिल बोस


    77 उत्तराखंड एन.सी.सी. बटालियन, सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा द्वारा रेड हैकल एन.सी.सी. फेस्ट 2023 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रूप में परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट, ncc बटालियन के ANO डॉक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट,
    मुख्य अतिथि कर्नल अनिल बोस (कमांडिंग ऑफिसर, 77 UK Ncc बटालियन) और गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो गिरीश चन्द्र साह,विशिष्ट अतिथि रूप में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर इला साह, कुलानुशासक डॉ मुकेश सामंत और एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल भानु सत्याल (77 BN) ने दीप प्रज्वलित कर रेड हैकल फेस्ट 2023 का शुभारंभ किया।


    इसके उपरांत कैडेट्स द्वारा अतिथियों का स्वागत, सरस्वती वंदना गाई गयी।
    बटालियन के ANO कैप्टन (डॉक्टर) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने फेस्ट में अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से केडेट्स में उत्साह आता है। बटालियन के कई कैडेट्स ने विश्वविद्यालय ने प्रतिभाग का नाम रोशन किया। कैडेट्स ऊर्जा के साथ कार्य करते हैं। वे अनुशासित होकर देश सेवा करते हैं। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।


    एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल भानु सत्याल (77 BN) ने कहा कि एनसीसी हमें भविष्य के लिए तैयार करती है। कैडेट्स एनसीसी से संघर्षों से जीना सीखते हैं। कैडेट्स हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंनेसभी कैडेट्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


    मुख्य अतिथि कर्नल अनिल बोस (बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर) ने कहा कि यह महोत्सव एक बेहतर कार्य है। इन कार्यक्रमों से हमारे युवा कैडेट्स को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। बटालियन के कैडेट्स विगत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने एनसीसी के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि अनुशासन प्रथम है। नेतृत्व क्षमता आवश्यक है। एक अच्छा नेतृत्व सभी चुनौती को आसान बना देता है।


    अध्यक्षता करते हुए प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने फेस्ट में परिसर की तरफ से स्वागत एवं अभिनंदन किया । उन्होंने कहा कि 10 बर्षों से आयोजित हो रहे इस फेस्ट में सालभर में राष्ट्रीय पटल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया जाता है। RDC में प्रतिभाग करने वाले हमारे विश्वविद्यालय का गौरव है। एकता और अनुशासन के लिए एनसीसी जानी जाती है, कैडेट्स अनुशासन का पालन करें और अपने उत्कृष्ट योग्यता का प्रदर्शन करें।
    फेस्ट में जै हो! वंदे मातरम, दैणा होया पंचनामा देवता हे।,तेरी ढाई हाथे धमेली,पुजीरे कमरा.. । ऐजा मेरा दानपुरा, आदि जैसे कुमाउनी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नृत्यों का प्रदर्शन किया गया।


    अव्वल कैडेट्स को रैंक प्रदान की गई।सीनियर अंडर ऑफिसर दिव्यांशी भट्ट, अंडर अफसर मयंक लोहनी,आर्यन बिष्ट, सीनियर सार्जेंट राहुल सिंह रावत, सार्जेंट निधि कार्की, निशु बहुगुणा, गौरव पूरी, कारपोरल वैशाली बगडवाल और भानु को रैंक पहनाकर जिम्मेदारी दी गयी।


    सी प्रमाणपत्र वितरित किये गए। इसके साथ थल सेना कैम्प, एटीसी कैम्प आदि प्रशिक्षण केंद्रों में उत्कृष्ट आये छात्रों को सम्मानित किया गया।
    सीनियर अंडर अफसर रजत सिंह बिष्ट ने एन.सी.सी. को लेकर अपने विचार साझा किए।
    इस फेस्ट में कला संकायाध्यक्ष प्रो. अरविंद अधिकारी, प्रो एन डी कांडपाल, प्रो.डी.के. भट्ट, डॉ.पारुल सक्सेना, डॉ.नंदन सिंह बिष्ट, डॉ मनोज कुमार बिष्ट, डॉ.डी.पी. यादव, डॉ अरशद हुसैन, डॉ भुवन, डॉ. नीलम, डॉ.रिजवाना सिद्धिकी, आनंद सिंह बिष्ट (सैनिक बोर्ड),इंजीनियर रवींद्र नाथ पाठक, डॉ ललित जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, महासंघ अध्यक्ष देवाशीष धानिक, डॉ सरोज जोशी, डॉ ममता कांडपाल, डॉ ललिता रावल के साथ, छात्रसंघ के सभी पदाधिकारी, महासंघ के अध्यक्ष पदाधिकारी, 77 UK बटालियन के एसएम और पी आई स्टाफ, उपसचिव करिश्मा तिवारी छात्र उपाध्यक्ष फर्त्याल

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *