X

SSJU: अमित कुमार त्रिपाठी बने वित्त अधिकारी, परिसर में हर्ष का माहौल

अल्मोड़ा के ट्रेजरी ऑफिसर के रूप में भी नियुक्त

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में सहायक वित्त अधिकारी के रूप में तैनात अमित कुमार त्रिपाठी को शासन ने पदोन्नति करते हुए दी बड़ी जिम्मेदारी। त्रिपाठी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए शासन ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी और अल्मोड़ा का ट्रेजरी ऑफिसर नियुक्त किया है।


अल्मोड़ा नगर में नर्सिंगबाड़ी क्षेत्र में रहने वाले अमित कुमार त्रिपाठी वर्तमान में सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में सहायक वित्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी बनने और अल्मोड़ा का ट्रेजरी ऑफिसर बनाये जाने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है और सोबन सिंह जीना परिसर में हर्ष का माहौल है।

This post was published on 24/06/2023 12:55 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year