मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर समय से पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में हो रही देरी पर बिंदुवार आख्या प्रेषित करने को कहा।
गौरतलब है कि निर्माणाधीन भवन “उत्तराखण्ड निवास” में भूतल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जा रहा है। यह पांच सितारा ग्रीन भवन है और इसका अपना सीवेज सोधन संयंत्र होगा। भवन में 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है।
इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता श्री राकेश चंद तिवारी, परियोजना प्रबंधक श्री योगेश कुमार, सहायक अभियंता श्री हरीश चंद जोशी व आर्किटेक्ट श्री सचिन अग्रवाल उपस्थित थे।
This post was published on 24/06/2023 12:16 PM