X

अब मुख्यमंत्री धामी हर माह के अंतिम गुरुवार को करेंगें सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करते हुए कहा कि वे अब हर माह के अंतिम गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी माह में दो बार व सचिव एवं विभागीय एचओडी भी इसकी नियमित समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय किया जाए। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए 1064 नम्बर के प्रति लोगों को और जागरूक किया जाए। जिन विभागों में हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निदान का प्रतिशत कम है, वे सभी जल्द सुधार कर लें।

शिकायतें मिलने पर जनपदों में जिलाधिकारी एवं एस.एस.पी द्वारा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाए। विजिलेंस को भी सख्ती से कार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निदान का प्रतिशत कम है, वे सभी विभाग इसमें जल्द सुधार कर लें। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले 07 शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने फोन से बात कर वस्तुस्थिति जानी।

This post was published on 28/06/2023 12:04 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year