मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में अगले 48 घण्टों में इन जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, टिहरी, नैनीताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 2 जुलाई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने और मौसम पूर्वानुमान को देखकर यात्रा करने की अपील की है। साथ ही संवेदनशील जिलों का आपदा की दृष्टि से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
राजधानी देहरादून में सुबह से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं, राज्य के पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 जून से 26 जून तक रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, भारी बारिश के साथ ही तेज़ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों भी कहीं-कहीं भारी से…
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 10 फरवरी को राज्य के ऊंचे पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं…
मौसम विभाग ने आगामी 11 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जना का यलो अलर्ट जारी किया है ।…