X

होटल में चल रहा देह व्यपार का खुलासा, तीन नाबालिग को छुड़ाया

अल्मोड़ा का युवक भी हुआ गिरफ्तार

प्रदेश में फिर एक बार देह व्यपार का बड़ा मामला सामने आया हैं। उधमसिंह नगर पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने दिनदहाड़े होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए मौके से होटल संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है साथी होटल से 3 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया है।

पुलिस ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी को सूचना मिली थी कि ट्रांजिट कैंप थाने के आवास विकास चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मालिक, संचालक समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा होटल से तीन नाबालिग लड़कियों का भी रेस्क्यू किया है।

पुलिस ने होटल संचालक मुखर्जी नगर दिल्ली निवासी आरेंद्र और होटल कर्मी अल्मोड़ा निवासी जगदीश के विरुद्ध भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जगदीश उर्फ जग्गू प्रसाद, निवासी- ग्राम जलना, लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (होटल संचालक) सहित आरेंद्र, निवासी- 158 मुखर्जी नगर, नई दिल्ली (होटल मालिक) उत्तम सरकार, निवासी- शिवनगर खेडा, थाना ट्रांजिट कैंप, विपिन मौर्य, निवासी- ग्राम कडई चौराहा, थाना बण्डा, जिला शाहजहांपुर- इस्लाम मियां उर्फ राजा, निवासी- प्रीत नगर मलसी, बगवाडा शामिल हैं।

This post was published on 15/07/2023 5:04 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post