चमोली में घटा दर्दनाक हादसा बड़ी लापरवाही, सिर्फ मुआवजा देना ही नहीं सरकार का दायित्व : मनोज तिवारी
अल्मोड़ा – उत्तराखंड के चमोली जिले में घटा दर्दनाक हादसा, नमामि गंगे परियोजना परिषद में विद्युत करंट फैलने से लगभग 15 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इस दर्दनाक हादसे को लेकऱ अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने चमोली जनपद में हुई इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख को सहने का धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मनोज तिवारी ने कहा कि यह अत्यंत दु:खद है जो कहीं ना कहीं सरकार और विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। मृतकों के पारिवारिकजनों को दिया जाने वाला मुआवजा खानापूर्ती मात्र प्रतीत होता है। इस प्रकार सरकार सिर्फ अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है। इस मामले की होनी चाहिए पूरी और निष्पक्ष जांच और पीढ़ितों के साथ उचित न्याय होना चाहिए।
अल्मोड़ा-चमोली हादसा सरकार और विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।इसके जिम्मेदार व्यक्तियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की महासचिव गीता मेहरा का। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में घटा दर्दनाक हादसा,नमामि गंगे परियोजना परिषद में विद्युत करंट फैलने…
अल्मोड़ा-सीमांत जनपद चमोली के चमोली शहर में अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर हुए भीषण हादसे में मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जाहिर करते हुए महिला जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश सचिव महिला मोर्चा लता तिवारी…
अल्मोड़ा- आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य भुवन चन्द्र जोशी ने सीमांत जनपद चमोली की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने चमोली नगर में अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर हुए भीषण हादसे में मरने वालों के परिवारों के प्रति…