X

उत्तराखंड का प्राचीन ऐतिहासिक मेला आगामी 20 सितम्बर से 27 सितंबर तक आयोजित होगा

अल्मोडा – उत्तराखंड का सबसे प्राचीन एवम ऐतिहासिक मेला आगामी 20 सितम्बर से 27 सितंबर तक आयोजित होगा मेले के आयोजन के लिए नंदा देवी मंदिर एवम गीता भवन समिति द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है l नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज बर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मेले की तैयारी में विगत वर्ष के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल एवम कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट और मंदिर की आंतरिक व्यवस्था हेतु अनूप शाह शोभा यात्रा संयोजक रवि गोयल जो कि सभी मन्दिर कमेटी के सदस्य हैं इस सम्बंध में मन्दिर कमेटी के समस्त सदस्य एवम मेले से जुड़े हुए अल्मोड़ा नगर के सभी समस्त रंग कर्मियों एवम सामाजिक कार्यकर्ताओं एवम व्यापारियों जिनका योगदान विगत कई वर्षों से इस मेले को सुव्यवस्थित करने मे अपना योगदान देते आये हैं उनकी एक बैठक आगामी 5 अगस्त से पूर्व आयोजित की जाएगी जिससे कि मां नंदा देवी का मेला नंदा देवी परिसर में ही नही अपितु पूरे नगर में आयोजित कार्यक्रमो की धूम रहे l बैठक में नंदा देवी मंदिर समिति के कोर कमेटी के अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, मन्दिर पुजारी तारा दत्त जोशी ,प्रमोद पाठक,आदि लोग उपस्थित रहे l

This post was published on 21/07/2023 11:04 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post