X

अल्मोड़ा: नन्दा देवी मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक आयोजित


अल्मोडा-नंदा देवी मंदिर समिति की आगामी सितंबर में होने वाले मां नंदा देवी मेले की एक बैठक गीता भवन में आयोजित हुई।मेला २० सितंबर से २७ सितंबर तक आयोजित होगा।२७ सितंबर को मां की शोभा यात्रा निकलेगी।

२३ सितंबर को अष्टमी होगी। बैठक में सबसे पहले सभी सदस्यों के सामने कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट द्वारा आय व्यय का ब्यौरा रखा गया एवम आगामी मेले को कैसे भव्य एवं आकर्षक बनाया जाय इस पर विचार विमर्श हुआ।मेले में उत्तराखंड के नामी कलाकारों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में तय हुआ कि नंदा देवी परिसर व एडम्स में कार्यक्रम होंगे।

मां नंदा देवी का मेला पौराणिक एवं एतिहासिक मेला है तथा इससे लोगो की आस्था भी जुड़ी है। आगामी बैठक मेले में विभिन्न समितियों के गठन के लिए २० तारीख को ३ बजे से होगी।इस बैठक में मनोज वर्मा तथा जीवन नाथ वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की।मनोज सनवाल सचिव व मुख्य संयोजक द्वारा संचालन किया गया।बैठक में निर्मल जोशी उपाध्यक्ष समिति,तारा चंद्र जोशी,दिनेश गोयल,किशन गुरूरानी, जीवन गुप्ता,दिनेश साह,अनूप साह, अर्जुन बिष्ट,चंद्र प्रकाश वर्मा,हरीश बिष्ट,ललित पंत,महेंद्र बिष्ट,राजकुमार बिष्ट,रमेश लोहनी,राजेश पालनी, कुलदीप मेर,रवि गोयल,गोविंद मिश्र आदि उपस्थित रहे।

This post was published on 14/08/2023 10:46 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post