X

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सिविल सेवा-2022 में सफल हुए उत्तराखण्ड के 15 अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रविवार को सिविल सेवा-2022 में सफल हुए उत्तराखण्ड के 15 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चयनित होने वाले अधिकारी भारत की आर्थिक एवं सामाजिक परिदृश्य में नया परिवर्तन लाएंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को राज्य के 3 विश्वविद्यालयों में अक्टूबर माह से निशुल्क सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराएगी।

राज्यपाल ने कहा कि अमृत काल के इस दौर में चयनित युवाओं की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि युवा सेवा, राष्ट्रीयता की भावनाओं को और मानवीय मूल्यों को हमेशा सर्वोपरी रखें। उन्होंने कहा कि आपके सामने बहुत बड़ी जिम्मेदारियां और संभावनाएं है। आप सभी के कार्यकाल में ही भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु के लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस सेवा के माध्यम से चयनित होने वाले अधिकारी भारत की आर्थिक एवं सामाजिक परिदृश्य में नया परिवर्तन लाएंगे।

This post was published on 24/07/2023 3:01 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post