• Fri. May 1st, 2026

    अल्मोड़ा: नगरपालिका ने 10वीं व 12वीं में सर्वोच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    बैडमिंटन कोच सेन, क्रिकेटर एकता व शुभम मेहरा भी हुए सम्मानित

    अल्मोड़ा-नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के तत्वावधान में विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा 2023 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को दिनांक 07 अगस्त 2003 को स्व० विजय जोशी पालिका सभागार में प्रतिभा सम्मान से सम्मानित करने का आयोजन किया गया।

    हाईस्कूल के टॉपर्स

    उक्त प्रतिभा सम्मान में हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ज्ञानेश तिवारी, राजकीय इण्टर कालेज अल्मोडा, गीतांजली विष्ट राजकीय बालिका इण्टर कालेज अल्मोड़ा, वैष्णवी विष्ट राजकीय बालिका इण्टर कालेज एन०टी०डी०, गार्गी कनवाल आर्य कन्या इण्टर कालेज, कृतिका टम्टा एडम्स गर्ल्स इण्टर कालेज, मुकुल आर्य रैमजे इण्टर कालेज, ललित विष्ट अल्मोड़ा इण्टर कालेज, गर्वित पाण्डे विवेकानन्द इण्टर कालेज रानीधारा, निकिता विष्ट विवेकानन्द इण्टर कालेज जीवनधाम, नकुल पाण्डे कुर्माचल ऐकेडमी, मैत्रयी पुरोहित कुर्माचल ऐकेडमी, कृतिका पाण्डे शारदा पब्लिक स्कूल भूमिका भाकुनी ग्रीन फील्ड तनिष्का चौहान आर्मी पबिल्क स्कूल, रक्षित पाण्डे विद्या शिवा पब्लिक स्कूल, मानस सिंह विष्ट स्प्रिंग डेल्स, तन्मय कुमार होली ऐन्जिल, पीयूष विष्ट केन्द्रीय विद्यालय, सागर सिंह बोरा महर्षि विद्या मन्दिर

    इण्टरमीडिएट के टॉपर्स

    इण्टरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मोहित बोरा, राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा, दीपिका विष्ट राजकीय बालिका इण्टर कालेज अल्मोड़ा, मीनाक्षी विष्ट राजकीय बिलिका इण्टर कालेज एन०डी०डी० भूमिका चौहान आर्य कन्या इण्टर कालेज, अंजली आर्या, एडम्स गर्ल्स इ० कालेज, विजय बगडवाल रैमजे इण्टर कालेज, योगेश विष्ट, अल्मोडा ३० कालेज अल्मोड़ा, दिवाकर जोशी विवेकानन्द इ०का रानीधारा, जया बिनौली विवेकानन्द इ०का० जीवनधाम दिव्यांश भैसोड़ा कूर्माचल ऐकडेमी, निकिता मट्ट कूर्माचल ऐकेडमी, हर्ष शर्मा शारदा पब्लिक स्कूल, यश फर्त्याल ग्रीन फील्ड, विपुल भट्ट आर्मी पब्लिक स्कूल, दृष्टि पाण्डे वियरशिवा, कृति लटवाल स्प्रिंग डेल्स, कौशल पाण्डे होली ऐन्जिल, निखिल दिष्ट केन्द्रीय विद्यालय, मान्या अग्रवाल केन्द्रीय विद्यालय, शालिनी विष्ट महर्षि विद्या मन्दिर अल्मोड़ा को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं ज्ञानवर्धक पुस्तिकाओं से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

    इन्हें भी किया गया सम्मानित

    इस अवसर पर अर्न्तराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच श्री डी०के० सेन एवं अर्न्तराष्ट्रीयमहिला क्रिकेटर एकता बिष्ट एवं साउथ एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता शुभम मेहरा का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह से उनको सम्मानित किया गया।

    विद्यार्थी देश का भविष्य है, तथा अल्मोड़ा नगर की शान हैं

    पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि ये विद्यार्थी देश का भविष्य है, तथा अल्मोड़ा नगर की शान हैं आगे जाकर अपने माता पिता एवं स्कूल का नाम रोशन करेंगें तथा उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बच्चे नये भारत के निर्माण कर्ता है, तथा उनके अभिभावकों को चाहिए कि उन्हें संस्कारयुक्त शिक्षा देने के प्रयास करें, जिससे हमारे देश विश्व गुरु बन सकें।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर पालिकाध्यक्ष का धन्यवाद किया।कार्यक्रम का संचालन सभासद राजेन्द्र तिवारी ने किया।

    कई लोग रहे उपस्थित

    इस अवसर पर शासन द्वारा प्रेषित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर पंच प्रण शपथ भी दिलायी गई।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, पी०एस० जंगपांगी, प्रो० अरूण पन्त, डे-केयर सेन्टर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, बहादुर सिंह मनकोटी, मोहनसिंह मनराल रीता दुर्गापाल, आनन्दसिंह बगडवाल, शेखर लखचौरा, बार ऐसोशियेशन अध्यक्ष,डॉ० जे०सी० दुर्गापाल, जंगबहादुर थापा, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, लता बोरा, प्रताप सिंह सत्याल, अशोक पाण्डे, हेम चन्द्र तिवारी, मनोज जोशी राजेन्द्र तिवारी,अर्जुन सिंह ,दीपक बर्मा, सौरभ वर्मा, लीला बोरा, लता पाण्डे, किशन गुरुरानी, आशीष वर्मा, मनोहर सिंह नेगी, सागर सिंह, गणेश तिवारी, रमेश चन्द्र तिवारी, संजय पाण्डे, देवसिंह, धीरेन्द्र कुमार जोशी, हरीश चन्द्र पाण्डे, नीमा टम्टा, दीवान सिंह, भूषण पाण्डे, गोपाल सिंह, एल०के० पन्त, हर्ष शर्मा, विपुल भट्ट, पिंकू, विष्ट, दीप लाल साह, संजय नज्जौन, पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, स्वास्थ्था निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी, राजपाल पवार सहित उनके लोग उपस्थित रहें ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed