X

मूसलाधार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुख्यमंत्री धामी ने राहत व बचाव दलों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए चारधाम यात्रा आगामी दो दिन के लिए रोक दी गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं से मौसम के अनुरूप होने पर ही यात्रा करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और राहत व बचाव दलों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बरसात की स्थिति पर आज देहरादून में उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश दिये। श्री धामी ने पौड़ी जिले में अतिवृष्टि के कारण कुछ लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया

उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। घायलों को समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में कल से हो रही मूसलाधार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव और जाम से लोग परेशान हैं। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन से 100 से अधिक मार्ग बंद हो गये हैं। भूस्खलन को देखते हुए SDRF-NDRF की टीमें 24 घंटे राहत व बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

वही चमोली जिले के नैणी गाँव में अतिवृष्टि से हुये नुकसान और आवासीय भवनों पर बने खतरे को देखते हुये चमोली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बरसाती नाले के आर-पार फंसे ग्रामीणों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

This post was published on 14/08/2023 12:50 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post