बागेश्वर उपचुनाव: पार्वती दास को मिला बीजेपी से टिकिट
बागेश्वर उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पार्वती दास चुनाव लड़ेंगी। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्वती दास को बागेश्वर से चुनाव में हिस्सा लेने के लिये स्वीकृति दे दी है।
उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को वोटिंग होगी और 8 सितंबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. चंदन राम दास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। वहीं पैनल में दो नाम और भेजे गए थे लेकिन मुहर चंदन राम दस की पत्नी पार्वती दास के नाम पर लगी. पार्वती दास एक हाउसवाइफ हैं और परिवार को संभालती हैं। पार्वती दास का राजनीति से कोई नाता नहीं रहा है।
पार्वती दास, दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व में बागेश्वर की इसी सीट से चुने गये प्रत्याशी चंदनराम दास की पत्नी है। पार्वती दास 16 अगस्त को अपना नामांकन करेंगी। गौरतलब है कि 5 सितम्बर को बागेश्वर में उप चुनाव होना है।
आज बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायक को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।…
बागेश्वर जिले के उप चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी पार्वती दास को जीत हासिल करने के उपलक्ष्य में, रीठागाड क्षेत्र के , समाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी की तरफ से इस ऐतिहासिक जीत के लिए पार्वती दास को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गयी। समाजसेवी नेगी ने बताया बागेश्वर उप चुनाव…
बागेश्वर- बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गये हैं।भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी पार्वती दास को जनता ने अपना आर्शीवाद देकर विधायक चुन लिया है। इस उपचुनाव में 2810 वोटों से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार रहे। 70 सदस्यीय…