• Fri. May 1st, 2026

    सस्ता हुआ टमाटर, रविवार से 40 रुपये प्रति किलो में मिलेगा

    केंद्र सरकार रविवार 20 अगस्त से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 40 रुपये प्रति किलो की दर पर टमाटर बेचेगी।

    उपभोक्ता मामलों के विभाग ने नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को यह निर्देश दिया है।

    दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री इस साल 14 जुलाई से शुरू हुई थी। दोनों एजेंसियों ने अब तक 15 लाख किलो से अधिक टमाटर की खरीद की है, जिसे देश के प्रमुख केंद्रों में बेचा जा रहा है। इनमें दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं। नेफेड द्वारा खरीदे गए टमाटरों की खुदरा कीमत शुरू में 90 रुपये प्रति किलो थी। दोनों सहकारी संघों ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी।

    इस वर्ष भारी और ज्यादा बारिश के चलते फसल को हुए नुकसान और सप्लाई में दिक्कतों के चलते देश के कई राज्यों में टमाटर का भाव 250 से 300 रुपये प्रति किलो तक चला गया था. जिसके बाद एनसीसीएफ और नेफेड ने 90 रुपये किलो में टमाटर बेचना शुरू किया था। 16 जुलाई 2023 से कीमतों को घटाकर 80 रुपये प्रति किलो कर दिया गया। 20 जुलाई से कीमतें घटाकर 70 रुपये, स्वतंत्रता दिवस से 50 रुपये प्रति किलो और अब 40 रुपये प्रति किलो में टमाटर बेचने का पैसला लिया गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed